बोकारो, अगस्त 10 -- बोकारो, प्रतिनिधि। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित बोकारो आदिवासी महोत्सव-2026 का रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में आयोजित आदिवासी फैशन शो, पारंपरिक नृत्य व लोकगीतों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। फैशन शो में पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने आदिवासी संस्कृति व विरासत की विविधता को प्रदर्शित किया। वहीं कलाकारों व छात्रों ने विभिन्न पारंपरिक नृत्य व लोकगीतों की आकर्षक प्रस्तुति दी। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शक भी उत्साहपूर्वक झूमते व तालियां बजाते नजर आए। उपायुक्त अजय नाथ झा, उनकी धर्मपत्नी डॉ प्रतीमा झा, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी दिनभर मौजूद रहे। यह भ...