दुमका, अगस्त 15 -- दुमका, प्रतिनिधि। देश की 80 आजादी के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड राज्य के नौ पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इसमें एक सम्मान विशिष्ट सेवा पदक दुमका के निवर्तमान व बोकारो के वर्तमान आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा एवं आठ सराहनीय सेवा पदक अन्य पुलिस कर्मियों को दिया जाएगा। इन्हें यह सम्मान झारखंड राज्य में उग्रवादी संगठन, संगठित आपराधिक गिरोह एवं अन्य अपराध पर झारखंड पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई किए जाने को लेकर दिया जाएगा। बोकारो आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा को सराहनीय सेवा पदक मिलने की खबर के बाद दुमका सहित संताल से उनके साथ भावनात्मक लगाव रखने वालों में खुशी है। राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक के लिए यह है सूची यह भी पढ़ें- आईजी शैलेंद्र सिन्हा को राष्ट्रपति...