हजारीबाग, जून 13 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, बोकारो पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र किशोर सिन्हा ने शुक्रवार को हजारीबाग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और कानून-व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- बोकारो रेंज के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे चतराबैठक में लिए गए निर्णय आईजी ने स्पष्ट कहा कि थानों में आने वाले आम नागरिकों के साथ पुलिस का व्यवहार मर्यादित और संवेदनशील होना चाहिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर विधि सम्मत कार्रवाई करना हर अधिकारी की प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक में विशेष रूप से अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रहार करने का निर्द...