बोकारोवासियों को गर्मी से मिलेगी राहत, अगले तीन दिन बादल और छिटपुट बारिश के आसार
बोकारो, जून 18 -- बोकारो, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी और उमस से परेशान बोकारोवासियों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने के साथ-साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम में इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बादलों की आवाजाही और छिटपुट वर्षा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वर्तमान में जहां जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, वहीं अगले तीन दिनों में यह घटकर करीब 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तापमान में लगभग तीन डिग्री की कमी आने से लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं से कुछ राहत मिलेगी।
गौरतलब है गुरुवार को बोकारो का अधिकतम तापमान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.