बोकारो, सितम्बर 17 -- बोकारो के चंद्रपुरा स्थित डीवीसी कॉलोनी पश्चिम पल्ली में अपराधियों ने घर में घुसकर दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं उनके पुत्र को भी गोली लगी है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे की है। वारदात के वक्त क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही थी। मृतकों की पहचान 62 वर्षीय नरेश कुमार सिन्हा और उनकी पत्नी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पश्चिम पल्ली के एच टाइप क्वार्टर में नरेश सिन्हा, उनकी पत्नी और पुत्र रोहित आपस में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही दरवाजा खोला गया, हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान गोली लगने से नरेश सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी के दिल के पास गोली लगी थी। परिजन उन्हें इलाज के ...