बोकरिया फाल पिकनिक मनाने आया सैलानी डूबा, मौत
मिर्जापुर, अगस्त 29 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बोकरिया फाल शनिवार की दोपहर पिकनिक मनाने आए सैलानी की डूबने से मौत हो गई। वह चंदौली से अपने रिश्तेदार संग पिकनिक मनाने आया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: रिहंद जलाशय में मिला युवक का शवमृतक की पहचान चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के डीजल कालोनी परशुरामपुर निवासी 28 वर्षीय रतन कुमार प्रजापति पुत्र सरोज प्रजापति अपने जीजा, चचेरे भाई समेत पांच रिश्तेदार संग दोपहर दो बजे लालगंज पहुंचे। सभी बोकरिया फाल पिकनिक मनाने चले गए। यहां रिश्तेदार भोजन तैयार कर रहे थे। रतन कुमार फाल में स्नान कर रहे थे। पानी का बहाव काफी तेज था। स्नान के दौरान अचानक रतन का पैर फिसला और वह पानी के तेज बहाव में बह गया।घटनास्थल पर अफरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.