गोड्डा, फरवरी 15 -- बोआरीजोर, प्रतिनिधि। बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम वह हर्षोल्लास महाशिवरात्रि मनाया गया। जिसको शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, 'बम बम भोले' के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने कतार में खड़े होकर शिवलिंग पर गंगाजल, पंचामृत, बेलपत्र, धतूरा और फूल चढ़ाकर भगवान शिव को प्रसन्न किया। मंदिरों में महाशिवरात्रि के अवसर पर भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया, इसके साथ ही रुद्राभिषेक भी कराया गया। कोई शिवरात्रि के अवसर पर महिलाओं ने व्रत रखकर मन्नतें मांगी। पूजा के लिए क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। वही संध्या समय शिव बारात भी निकल गया। जो शिव मंदिर परिसर से स्टेट बैंक की गली मिर्जाचौकी रोड होते हुए थाना परिसर स्थित शिवालय पहुंची। जहां पूजा अर्चना के बाद ब्लॉक क्वार्टर स्थित मंदिर ले जाया ...