गोड्डा, फरवरी 3 -- बोआरीजोर, प्रतिनिधि। बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के बड़ा बोआरीजोर पंचायत के मोर्चा नवाडीह गांव में समस्याओं का अंबार है। देश आजादी के बाद से अब तक गांव में कोई सड़क नहीं बना। ग्रामीण आज ही कच्ची व पथरीले सड़क से चलकर गांव तक जाते हैं। ग्रामीणों से पूछे जाने पर बताया कि गांव में 40 घर हैं। सड़क नहीं होने के कारण गांव तक कोई वाहन नहीं आ पता है। ग्रामीणों ने सड़क की समस्या को लेकर कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सहित प्रखंड प्रशासन को अवगत कराया। लेकिन अब तक इस पर कोई पहल नहीं हुई। सड़क नहीं रहने के कारण बारिश के दिनों में सबसे ज्यादा कठिनाई होती है। ग्रामीणों को कीचड़ भरे सड़क से चलकर गांव से मुख्य सड़क तक जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि चुनाव के समय नेता आते हैं सड़क बनवाने का आश्वासन देकर वोट ले लेते हैं। लेकिन चुनाव के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.