सिमडेगा, फरवरी 14 -- बांसजोर, प्रतिनिधि। प्रखंड के बोंदोचुआं शिव धाम में महाशिव रात्रि के मौके पर दो दिनी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन रविवार से होगा। रविवार की सुबह आठ बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। वहीं अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ का आयोजन होगा। वहीं सोमवार को हवन, पुर्णाहुति एवं भंडारे के साथ धार्मिक कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी लोगों से धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...