हजारीबाग, अप्रैल 15 -- इचाक, प्रतिनिधि। प्रखंड के एनएच-33 स्थित बोंगा गांव के शिव मंदिर परिसर में ग्रामीणों के सहयोग से 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पंचदेव पूजन के साथ हुई। पुजारी सुभाष प्रसाद मेहता व पूनम देवी ने विधि-विधान संपन्न कराया। कीर्तन में बरियात, सिरसी, नगवा, बोंगा सहित आसपास के कई गांवों की मंडलियों ने भाग लिया। आयोजन का समापन हवन, भंडारा, महाप्रसाद वितरण व ब्राह्मण भोज के साथ हुआ। यह भी पढ़ें- बोंगा शिवालय में 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन संपन्न यह भी पढ़ें- धूम धाम से मना राधा गोविंद मंदिर का स्थापना दिवस सह पोईला बैशाख उत्सव यह भी पढ़ें- अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...