रामगढ़, मई 12 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। क्षेत्र के बोंगावार वार्ड तीन में पंचायत भवन के बगल में बन रहे उप स्वास्थ्य केंद्र के कार्य को ग्रामीणों ने मंगलवार को रोक दिया। ग्रामीण बिनोद मुंडा के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप लगाया है। साथ ही ईट, गिट्टी व बालू सीमेंट के निम्न गुणवत्ता होने के बावजूद निर्माण में लगाए जाने पर आक्रोशित थे। मौके पर पहुंचे वार्ड नंबर तीन के पार्षद जयनारायण साव ने कहा कि किसी भी सूरत में घटिया सामग्री उपयोग करने की छूट नहीं दी जाएगी। ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से निर्माण किए जा रहे उप स्वास्थ्य केंद्र हर हाल में पुख्ता व गुणवत्ता वाले सामग्री से बनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- गुलाबपट्टी का पूर्वी नोनिया टोला विकास से वंचित, डीएम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.