गुमला, अप्रैल 17 -- गुमला, संवाददाता। जिले में अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए शुक्रवार को जिला टास्क फोर्स ने बसिया क्षेत्र में कार्रवाई की है। आज दोपहर बसिया थाना क्षेत्र के बोंगालोया टंगरा सहित आस पास के क्षेत्रों में औचक छापेमारी कर लगभग 30 हजार घनफीट अवैध बालू जब्त किया गया। यह कार्रवाई एसडीओ बसिया के नेतृत्व में जिला खनन पदाधिकारी ,सीओ और सशस्त्र बल की संयुक्त टीम द्वारा की गई। जांच के दौरान बोंगालोया अवैध रूप से बालू का भंडारण पाया गया।टीम ने मौके पर ही पूरे बालू को जब्त कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि वहां किसी प्रकार की वैध घाट बंदोबस्ती या भंडारण अनुज्ञप्ति नहीं थी। यह भी पढ़ें- अवैध खनन की शिकायत उपायुक्त तक पहुंच रही है, यह दुर्भाग्यपूर्ण : डीसी जिससे पूरी गतिविधि अवैध पाई गई।स्थानीय स्तर पर पूछताछ में क...