देहरादून, मार्च 23 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर जिला खेल कार्यालय द्वारा बॉस्केट बॉल की ओपन बालक, बालिका एवं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिताएं शुरू हुई। प्रतियोगिता का आयोजन पवेलियन ग्राउंड और बहुद्देशीय क्रीडा सभागार में किया गया। बॉस्केटबाल ओपन बालिका वर्ग में दून डिफेंस अकादमी ने वरटेन क्लब को 21-05 से हराया। दूसरे मैच में ईशा क्लब ने रुकी क्लब को 20-09 से हराया। ओपन बालक वर्ग में दून एबीसी क्लब ने नॉर्थ ईस्ट हूपर्स क्लब को 45-17, एसजीआरआर विवि ने परेड ग्राउंड क्लब को 19-18 से हराया। हॉकी ओपन बालक वर्ग में सेंट एग्नेस, सेंट एग्नेस ए टीम, राजकीय पीजी कालेज ऋषिकेश, तुलाज इंटरनेशनल स्कूल, जीआईसी किशनपुर विजयी रहे। मौके पर सहायक प्रशिक्षक अमित कटारिया, बॉस्केटबॉल प्रशिक्षक दिनेश असवाल, हॉकी प्रशिक्षक वि...