औरैया, जनवरी 2 -- कोतवाली क्षेत्र में गली में बॉल खेल रहे एक किशोर से बॉल वापस मांगने को लेकर पड़ोसी बच्चों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज के बाद किशोर के साथ मारपीट की गई। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के विलावा गांव निवासी विशाल सिंह पुत्र प्रबल प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की सुबह उनका 14 वर्षीय पुत्र प्रखर सिंह गली में बच्चों के साथ बॉल खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोसी राजकुमार का पुत्र बॉल उठाकर ले गया। जब प्रखर ने उससे बॉल वापस मांगी तो वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अपनी छोटी बहन राखी के साथ मिलकर प्रखर के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे किशोर को चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों ने मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई। इस संबंध में कोतवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.