वाराणसी, मार्च 31 -- वाराणसी। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल नटिनियादाई में सोमवार को प्रथम अस्मिता रोल बॉल लीग का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों की 50 से अधिक बालिकाएं प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता में सनबीम एकेडमी वरुणा, कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज, सेंट जॉन्स स्कूल, संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, सनबीम सनसिटी, डालिम्स सनबीम, बीएलडब्ल्यू एकेडमी, ग्लेनहिल्स स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, रोलिंग फाइटर एकेडमी और ज्ञानदीप एकेडमी की टीमों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि चेयरमैन ज्ञानदीप एकेडमी राम बहादुर ने कहा कि खेलों के माध्यम से बालिकाओं का सर्वांगीण विकास होता है। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में सनबीम एकेडमी वरुणा ने बीएलडब्ल्यू एकेडमी को 4-3 से हराया, जबकि दूसरे मैच में ज्ञानदीप एकेडमी ने रोलिंग फाइटर एकेडमी को 3-1 से परा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.