बक्सर, फरवरी 13 -- युवा के लिए --- नावानगर। सिकरौल थाना के दीवान के बड़का गांव में एक शिक्षक द्वारा सातवीं के छात्र के साथ मारपीट की गई। इस घटना में छात्र प्रिंस कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गया। छात्र की मां सुनीता देवी द्वारा शिक्षक सुशील कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आवेदन में छात्र की मां ने लिखा है कि उसका पुत्र मध्यांतर के वक्त अन्य छात्रों के साथ फुटबॉल खेल रहा था। इस दौरान बॉल शिक्षक सुशील कुमार को लग गया। बॉल लगने से नाराज शिक्षक ने उसके बेटे को बास की छड़ी से बुरी तरह पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। पिटाई से जख्मी छात्र को इलाज के लिये बक्सर भेजा गया था। जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। सिकरौल थानाध्यक्ष अंकुश कुमार मंडल ने बताया कि छात्र की मां के बयान पर शिक्षक सुशील कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.