नई दिल्ली, जून 16 -- दांबुला में सोमवार 15 जून को खेला गया इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका ए मैच काफी ज्यादा विवादित रहा। वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ी के साथ लड़ाई से पहले इस मैच में बहुत कुछ हुआ था। रिपोर्ट्स तो यहां तक कहती हैं कि सुपर ओवर होना ही नहीं चाहिए था, क्योंकि मैच की पर्याप्त सन लाइट नहीं थी। बावजूद इसके अंपायरों ने तेज गेंदबाजों को सुपर ओवर में खराब रोशनी होने के बावजूद ऑपरेट करने दिया। एक खिलाड़ी को तो यह तक कहते हुए सुना गया कि यार बॉल नहीं दिख रहा है। इंडिया वर्सेस श्रीलंका ए ट्राई नेशन वनडे सीरीज का मैच टाई हो गया था। इसमें भी विवाद था, क्योंकि पहले तो अंपायर्स ने 10 रन की पेनल्टी भारत पर लगाई थी। अंपायरों ने विपराज निगम को दो बार पिच के डेंजर जोन में दौड़ते पकड़ा था। आखिरी गेंद पर नो शॉट ऑफर के बावजूद खिलाड़ियों ने रन दौ...