नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 बॉल टैंपरिंग कांड पर हुए नए खुलासे के बावजूद मामले की जांच फिर से शुरू करने से साफ इनकार कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट ओपनर उस्मान ख्वाजा ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में केपटाउन टेस्ट में हुए बॉल टैंपरिंग कांड पर खुलासा किया था कि उसकी जानकारी हर एक खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ को थी। इसका समर्थन उस टेस्ट मैच में उनके साथी ओपनर और टीम के वाइस कैप्टन रहे डेविड वॉर्नर ने किया है। उस केस में वॉर्नर भी दोषी पाए गए थे और उन्हें एक साल का बैन झेलना पड़ा था। कप्तान स्टीव स्मिथ और सैंडपेपर से गेंद को घिसते हुए पकड़े गए कैमरोन बैनक्राफ्ट को भी प्रतिबंधित किया गया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम की खूब आलोचना इस कांड के बाद हुई थी। वॉर्नर और स्मिथ एक-एक साल के बैन को झेलने के बाद लौटे, लेकिन कैमरोन बैनक्राफ्ट ...