रामपुर, मई 4 -- रामपुर। टांडा कोतवाली क्षेत्र के गांव में बॉलीवॉल खेलने के दौरान हुए विवाद में एक युवक पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम किशनपुर दुल्ला नगला निवासी महेंद्र ने बताया कि उसका पुत्र मुकेश एक मई की शाम करीब 5:30 बजे गांव में वॉलीबॉल खेलने गया था। इसी दौरान गांव टाय मदन निवासी सुमित और गांव किशनपुर दुल्ला नगला निवासी विनीत वहां पहुंचे और खेल को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने मुकेश पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- लेनदेन विवाद में मारपीट, मुकदमा हमले में मुकेश के सिर पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गया। मौके पर मौजूद अन्य लड़कों ने किसी तरह उसे बचाया और उपचार के लिए थाने ले आए। आरोप है कि ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.