नई दिल्ली, जुलाई 25 -- भारतीय रसोई में ऐसे कई मसाले हैं, जो ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि सेहत के लिए भी अमृत से कम नहीं होते। इन्हीं में से एक है कलौंजी, जो अपनी खुशबू और खास फ्लेवर के लिए जानी जाती है। अचार, लौंजी और कई तरह की सब्जियों में इसका इस्तेमाल होता है। आजकल तो ये बॉलीवुड सिलेब्रिटीज की भी फेवरिट बनती जा रही है। दरअसल सेहत के लिए इसके इतने कमाल के फायदे हैं कि आय दिन सोशल मीडिया पर भी कलौंजी को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जा रही है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी कुछ यही मानना है। जाने-माने गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ शुभम वात्स्य एक पोस्ट के जरिए बताते हैं कि मॉडर्न रिसर्च भी कलौंजी के कई हेल्थ बेनिफिट्स को सपोर्ट करती हैं। तो आइए जानते हैं वो फायदे क्या हैं-कलौंजी खाने के फायदे क्या हैं?एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लेमेटरी ...