गया, जनवरी 22 -- बौद्ध महोत्सव के पहले दिन बॉलीवुड के मशहूर गायक जावेद अली ने अपनी सुरीली आवाज से समा बांध दिया। जैसे ही जावेद अली मंच पर पहुंचे, दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया। उनके मंच संभालते ही पूरा पंडाल संगीत और उत्साह से गूंज उठा। जावेद अली ने एक के बाद एक अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। 'तू मेरी अधूरी आस-पास.', 'कहने को जश्न-ए-बहारा है.', 'क्योंकि तू है दिल की मंज़िल.', और 'तू धड़कन मैं दिल.' जैसे सुपरहिट गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। हर गीत के साथ माहौल और भी रोमांचक होता चला गया। उनकी भावपूर्ण गायकी और मंच पर सादगीपूर्ण अंदाज ने श्रोताओं का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में युवाओं के साथ-साथ परिवारों और संगीत प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। जावेद अली की प्रस्तुति बौद्ध म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.