देहरादून, अप्रैल 3 -- दून ग्रुप ऑफ कॉलेजेस की ओर से शुक्रवार को दून वैली इंटरनेशल स्कूल में जश्न ए दून आयोजित किया गया। इसमें बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने अपने सुपरहिट गीतों से समा बांधा। उन्होंने अपना लोकप्रिय गीत चिट्टियां कलाइयां समेत कई गीत गाकर छात्रों को नाचने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे। जिन्होंने पूरे जोश और उत्साह के साथ हर प्रस्तुति का आनंद लिया। इस दौरान कई छात्राओं ने उनके फेमस गानों की डिमांड की तो कनिका ने भी स्टूडेंट के साथ शामिल होकर अपने एक के बाद एक हिट गाने गाए। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के चेयरमैन दरियाव सिंह और निदेशक संजय चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ- साथ मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियां भी छात्रों के सर्वांगीण विकास के लि...