गुरुग्राम, अप्रैल 16 -- गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा (सेक्टर-43) ने एक ऐसे शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो 'सस्ते सोने' का जाल बिछाकर रईसों और मशहूर हस्तियों की जेब साफ करता था। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 2 करोड़ 30 लाख 5 हजार 700 रुपये नकद और 678 ग्राम सोना बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरोह का सरगना प्रभुभाई सोलंकी (निवासी वडोदरा) बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देता था। गिरोह के सदस्य अनपढ़ मजदूर का भेष बनाकर घूमते थे। वे लोगों को झांसा देते थे कि उन्हें खुदाई के दौरान सोने के सिक्के मिले हैं। विश्वास जीतने के लिए वे पहले 5-6 असली सिक्के देते थे। जब पीड़ित ज्वेलर्स से उन सिक्कों की जांच करवाता और वे असली निकलते, तो भारी मुनाफे के लालच में वह करोड़ों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.