हमीरपुर, फरवरी 16 -- सरीला, संवाददाता। नगर में महाशिवरात्रि पर्व पर शिवबारात निकलने के बाद रामजानकी मंदिर में रात भर भंडारा चलता रहा। भंडारे में दूरदराज से बारात में शामिल होने वाले भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं नगर के नेस्ले मार्केट में बॉलीवुड नाइट व रंगारंग कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री भानू प्रताप वर्मा ने किया। नगर के शल्लेश्वर मंदिर में जवाबी कीर्तन, नेस्ले मार्केट में जूनियर अनिल कपूर, जूनियर सलमान खान ने फिल्मी गीतों में धमाकेदार प्रस्तुति दी। सिंगर कामिनी ठाकुर ने भक्ति एवं फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दी। कॉमेडियन राजन श्रीवास्तव ने लोगों को खूब हंसाया। रसियन नृत्यांगनाओं ने फिल्मी गीतों पर नृत्य पेश कर धमाल मचा दिया। सोमवार तड़के श्री शल्लेश्वर मंदिर में चूरमा चढ़ाने वाले भक्तों का तांता लगा रहा। शिवरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.