बुलंदशहर, अप्रैल 19 -- जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में शनिवार की रात बॉलीवुड म्यूजिकल नाइट के नाम रही। कार्यक्रम में मशहूर गायिका श्रद्धा पंडित और सूफी गायक फरहान साबरी ने अपनी जादुई आवाज से ऐसा जादू बिखेरा कि श्रोता पूरी रात झूमने पर मजबूर हो गए। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा माहौल गूंजता रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदर्शनी के उपाध्यक्ष ठाकुर सुनील सिंह, सुधीर शर्मा और चंद्रभूषण मित्तल ने मां सरस्वती की मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच पर आते ही श्रद्धा पंडित ने स्वीटी तेरा गाना और मचा दे हंगामा जैसे धमाकेदार गानों से युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद उन्होंने सैयां छेड़ देवे, ससुराल गेंदा फूल और पहली-पहली बार बलिये, टिप-टिप बरसा पानी, 'दिलबर-दिलबर और कजरा रे, कजरा रे...