देहरादून, नवम्बर 9 -- बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल एलबम की शूटिंग के सिलसिले में सीजेएम वेवरली स्कूल पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान जुबिन नौटियाल ने स्कूल के सभागार में अपने लोकप्रिय गीत 'बरबाद' और 'रातां लंबियां' सहित कई मधुर गीत प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने देर शाम तक उनके सुरों पर झूमते हुए इस कार्यक्रम का आनंद लिया। जुबिन नौटियाल ने इस अवसर के वीडियो क्लिप्स अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट पर भी साझा किए। सूत्रों के अनुसार, इस एलबम की शूटिंग में सीजेएम वेवरली के संगीत शिक्षक रितेश के. भट्टाचार्य भी जुबिन के बैंड का हिस्सा हैं। साथ ही मसूरी के कुछ अन्य स्थानीय कलाकार भी इससे जुड़े हैं। प्रधानाचार्या सिस्टर शायमा वी. जोस सहित शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने इस अवसर पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह पहला अवसर है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.