नई दिल्ली, जून 1 -- 1981 की बात है। बॉलीवुड के डिस्को किंग बप्पी लहरी ने फिल्म 'ज्योति' के लिए एक आइकॉनिक गाना तैयार किया था। म्यूजिक बप्पी लहरी का था और आवाज दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की थी। जब ये गाना रिलीज हुआ था तब हर कोई इसे गुनगुनाता था। सब ठीक चल रहा था, लेकिन गाने के रिलीज होने के 21 साल बाद हॉलीवुड ने इस गाने की धुन चोरी कर ली।विवाद की शुरुआत आपको याद होगा, साल 2002 में अमेरिकी हिप-हॉप आर्टिस्ट ट्रुथ हर्ट्स (Truth Hurts) का एक गाना रिलीज हुआ था जिसका नाम 'एडिक्टिव' था। जब भारतीयों ने ये गाना सुना तब उनके कान खडे हो गए। उन्हें ऐसा लगा कि 'एडिक्टिव' गाने की शुरुआत और उसका पूरा बैकग्राउंड म्यूजिक हूबहू लता मंगेशकर के गाने 'थोड़ा रेशम लगता है' से लिया गया है। यह भी पढ़ें- बप्पी लहरी का सोना संभालने के लिए था खास असिस्टेंट, जानें किसे...