बरेली, मार्च 2 -- रोटरी क्लब ऑफ बरेली की ओर से बरेली क्लब के पाम लॉन में बॉलीवुड थीम पर आधारित होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंग, संगीत और मनोरंजन का संगम देखने को मिला। समारोह के दौरान तंबोला प्रतियोगिता में सदस्यों ने भाग लिया। लाइव बैंड और डीजे की धुनों पर बलम पिचकारी', रंग बरसे और होली खेले रघुवीरा जैसे गीतों पर सदस्य देर रात तक थिरकते रहे। विशेष आकर्षण बॉलीवुड हाउजी और होली टाइटल प्रतियोगिता रही, जिसमें सदस्यों ने अमिताभ बच्चन, गोविंदा, सलमान खान, रेखा और माधुरी दीक्षित की शैली में नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। फिल्मी थीम पर बना फोटो बूथ भी आकर्षण का केंद्र रहा। क्लब अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं। इस दौरान डीजी राजेन विद्यार्थी, डॉ. एके चौहान, सचि...