नई दिल्ली, अगस्त 3 -- हिंदी सिनेमा में एक ऐसा भी कपल था जिसने 50 के दशक में शानदार फिल्में बनाई। पति फिल्में डायरेक्ट और उनमें काम करता तो पत्नी इन्हीं फिल्मों में अपनी आवाज देती। दुनिया के लिए ये शायद एक आइकॉनिक कपल था। तीन बच्चे हो चुके थे। लेकिन असल में इस जोड़ी में प्यार की जगह टकराव, मनमुटाव बना रहा। शादीशुदा जिंदगी में मची उथल-पुथल, उलझन इस रिश्ते को अंदर से खोखला कर रही थी। हिंदी सिनेमा की ये जोड़ी कोई और नहीं बल्कि गुरु दत्त और गीता दत्त की थी। गुरु दत्त की डेथ के बाद गीता दत्त भी चल बसी। बाद में बेटे तरुण दत्त ने भी अपनी जिंदगी सुसाइड कर खत्म कर ली। छोटा बेटा भी नहीं रहा।प्यार और फिर शादी गीता दत्त 40 के दशक में फिल्मों में गाना गा कर अपना नाम बना रही थीं। उन्होंने शादी से पहले ही कई फिल्मों में अपनी आवाज का जादू चलाया। ऐसे ही के ग...