नई दिल्ली, जून 20 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी ईरानी को अपने कई फिल्मों में सपोर्टिंग किरदारों में देखा होगा। एक्ट्रेस ने हाउसफुल, दिल तो बच्चा है जी, क्या कहना जैसी फिल्मों में देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं डेजी ईरानी ने बहुत छोटी उम्र में ही जिंदगी के सबसे बड़े दर्द को झेला था। मां ने छोटी उम्र में ही फिल्मों में काम करवाया और फिर एक जानकार ने 6 साल की छोटी उम्र में उनका रेप किया। जिंदगी के इस दर्द को 70 सालों बाद भी नहीं भूल पाई हैं एक्ट्रेस।डेजी का अतीत आज भी देता है तकलीफ डेजी ईरानी ने साल 2018 में मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में अपने साथ हुई उस घटना का जिक्र किया था। एक्ट्रेस ने बताया कि साल 1957 में फिल्म 'हम पंछी एक डाल के' की शूटिंग के लिए वो चेन्नई गई थीं। इस समय उनकी उम्र 6 साल रही होगी। उनकी मां ने उनके लिए एक गार्जियन को रख...