अररिया, मई 7 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता फारबिसगंज के लिए गौरव का क्षण तब आया जब शहर के धर्मशाला चौक स्थित भारत स्टूडियो को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में 'द मोस्ट इनोवेटिव वेडिंग फोटोग्राफी स्टूडियो ऑफ द ईयर' अवॉर्ड से सम्मानित किया। यह प्रतिष्ठित सम्मान भारत स्टूडियो के संचालक शिवम सोनी ने प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव के हाथों प्राप्त किया। नई दिल्ली में बीते तीन मई को इनसाइट सक्सेस द्वारा आयोजित 'इंडियाज लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड 2026' समारोह में भारत स्टूडियो को यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर शिवम सोनी को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड भारत स्टूडियो की रचनात्मकता, आधुनिक तकनीक और वेडिंग फोटोग्राफी में किए जा रहे नवाचार को देखते हुए दिया गया। स्टूडियो ने अपनी अनूठी शैली और क्रिएटिव कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.