मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी जमीन का बैनामा कराने के लिए बुढ़ाना के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में पहुंचे। लेकिन किसी कारण आज बैनामा नही हो पाया है, जो शुक्रवार को होगा। बॉलीवुड फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी गुरुवार को बुढ़ाना के मौहल्ला काजीवाडा में स्थित अपने पैतृक आवास पर पहुंचे। जहां पर वह अपनी मां मेहरुनिशां सिद्दीकी व अन्य परिजनों से मिले। उसके बाद कार से सीधे बुढ़ाना तहसील में प्रशांत शर्मा एडवोकेट के चैम्बर में पहुंचे। जहां पर एडवोकेट प्रशांत शर्मा और संदीप बालियान से उन्होंने कुछ कृषि भूमि की खरीद संबंधी कागजात पर अपने हस्ताक्षर किए। इसके बाद सब कागजों की प्रक्रिया पूरी करने के बाद वे सीधे सब रजिस्ट्रार के आफिस में पहुंचे। जहां पर उन्होंने सब रजिस्ट्रार पंकज कुमार जैन के समक्ष बैठकर सारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.