सिद्धार्थ, अप्रैल 9 -- सिद्धार्थनगर। नेपाल बॉर्डर के सीमाई इलाके में एसएसबी और सिविल पुलिस ने पैदल गश्त कर सुरक्षा का जायजा लिया। लोगों से संवाद कर सुरक्षा का एहसास कराया। ककरहवा बॉर्डर पर पैदल गश्त के दौरान सुरक्षा जवानों ने संदिग्धों पर नजर बनाए रखी। गैर परंपरागत मार्गों से आने वालों से पूछताछ की। खुली सीमा होने से दोनों देशों का गैर परंपरागत मार्गों से आना जाना लगा रहता है। लोगों से संवाद कर अपील की अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.