महाराजगंज, जून 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। इंडो-नेपाल बार्डर के लैंड पोर्ट पर वैश्विक महामारियों से बचाव के लिए स्थाई हेल्थ चेकपोस्ट, स्क्रीनिंग, जांच और दो बेड के आइसोलेशन वार्ड की सुविधा जरूरी है। केवल एयरपोर्ट पर हेल्थ चेक अप और सेल्फ डेक्लेरेशन भर से वैश्विक महामारियों का पूरा प्रिवेंशन नहीं हो सेगा। ये बातें मिशन सेव इंडिया गोरखपुर के डॉ. आरएन सिंह ने कही।उन्होंने कहा कि समय-समय पर इंडो-नेपाल के दर्जनों ओपेन लैंड पोर्ट के जरिए तमाम घातक वैश्विक संक्रामक महामारियों का भारत में आने का खतरा बना रहता है। देश को सुरक्षित रखने के लिए इन लैंड पोर्ट पर स्थाई हेल्थ चेकपोस्ट की कोई व्यवस्था नहीं है। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन से सटे गंदगी होने से परेशानी दर्जन भर से अधिक इंडो नेपाल के लैंडपोर्ट से प्रतिदिन लगभग दो लाख लोगों का आवागमन होता ह...