सीतामढ़ी, जनवरी 17 -- सीतामढ़ी। एसएसबी की 51वीं बटालियन ने इंडो-नेपाल सीमा पर बेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हवां बॉर्डर के समीप बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान जवानों ने 49 लाख नेपाली करेंसी के साथ एक युवक को दबोचा है। गिरफ्तार युवक की पहचान बेला थाना के भौररहिया निवासी नीतीश कुमार (30 वर्ष) के रूप में की गई है। 51वीं बटालियन के कमांडेंट संजीव कुमार सिंह ने बताया कि युवक बाइक पर बैग टांगकर बेला की ओर से आ रहा था। बीपी नंबर 313/4 (कन्हवां सीमा) के पास पहुंचने पर एसएसबी जवानों ने संदेह के आधार पर उसे रुकने का इशारा किया। जवानों को देखकर चालक घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। सघन तलाशी के दौरान उसके बैग से भारी मात्रा में नेपाली करेंसी बरामद हुई। पूछताछ के दौरान युवक रुपयों के संबंध में कोई स्पष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.