मधुबनी, मार्च 1 -- हरलाखी। हरिणे एसएसबी कैंप के जवानों ने 1260 बोतल नेपाली शराब व दो बाइक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य धंधेबाज फरार हो गया। जिसकी पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के घाट मढ़िया गांव निवासी इंद्रजीत यादव के पुत्र रोहित कुमार यादव के रूप में हुई है। कार्रवाई में दूसरा बाइक सवार धंधेबाज मौके से फरार हो गया। एसएसबी ने जब्त शराब व बाइक के साथ गिरफ्तार धंधेबाज को न्यायिक प्रक्रिया के लिए हरलाखी थाना की पुलिस को सुपुर्द कर दिया। एसएचओ रंजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...