महाराजगंज, फरवरी 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसएसबी समवाय पथलहवा, बहुआर चौकी पुलिस व कस्टम की संयुक्त टीम ने चार नेपाली पिकअप पर लदा चाइनीज फल एवं विदेशी पाप कार्न मक्का पकड़ा है। टीम ने पकड़े गए फल और मक्का लदी पिकअप को सीज कर निचलौल कस्टम को सौंप दिया है। एसएसबी के सहायक कमांडेंट दलसानिया हरसुखलाल रूपा भाई ने बताया कि बार्डर पर गंडक नदी के किनारे मुर्दा घाट के पास नेपाल से पिकअप पर सामान लाद कर निकालने की सूचना मिली। सूचना के तुरंत बाद विशेष नाका दल मौके पर भेजा गया। सीमा स्तंभ संख्या 497 से लगभग 700 मीटर भारतीय क्षेत्र में चार पिकअप एवं बाइक पर कुछ सामान लाद कर नेपाल की तरफ से आता दिखाई दिया। नाका दल रुकने का इशारा किया तो पिकअप में बैठे लोग और बाइक चालक भागने लगे। तुरंत विशेष नाका दल द्वारा दो व्यक्तियों को उसके पिकअप, बाइक और उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.