नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- Delhi Pollution: राजधानी दिल्ली में अगले दो-तीन दिनों के बीच प्रदूषण के स्तर में बहुत ज्यादा गिरावट के आसार नहीं है। अनुमान है कि दिल्ली के प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी 15 फीसदी तक पहुंच सकती है। बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कई अहम कदम उठाने की तैयारी की है। इसके तहत दिल्ली की सीमाओं पर संयुक्त टीमें तैनात की जाएंगी। नियमों का पालन नहीं करने वाली अंतरराज्यीय बसों को दिल्ली में प्रवेश करने से पहले ही बॉर्डर से दूसरे रास्तों पर डायवर्ट किया जाएगा। सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल के लिए एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया जाएगा। इसके अलावा, दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड वाहनों की एंट्री पर लागू प्रतिबंधों को भी सख्ती से लागू किया जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को पड़ोसी राज्यों की पुल...