बॉर्डर पर विरोध मार्च और ह्यूमन शील्ड; जमात-ए-इस्लामी के ऐलान के बाद भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ेगा तनाव?
ढाका, जून 11 -- India-Bangladesh Relation: बांग्लादेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी जमात-ए-इस्लामी और उसके सहयोगी इस्लामी दलों ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर बड़े पैमाने पर विरोध मार्च निकालने की घोषणा की है। यह मार्च कथित भारतीय 'पुश-इन' (जबरन घुसपैठ) और सीमा क्षेत्र में बांग्लादेशी नागरिकों की हत्याओं के विरोध में आयोजित किया जाएगा। हसीना-विरोधी छात्र संगठन नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) ने सीमा पर रहने वाले बांग्लादेशियों से 'ह्यूमन शील्ड' बनाने का खुला आह्वान किया है। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब भारत और बांग्लादेश के बीच नई दिल्ली में उच्च स्तरीय सीमा वार्ता चल रही है और दोनों देशों के बीच 4096 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तनाव बढ़ता जा रहा है।जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 दलों का गठबंधन बुधवार को ढाका स्थित जमात-ए-इस्लामी के केंद्रीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.