फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 18 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। कांवड़ यात्रा के चलते पांच दिन से बॉर्डर पर रोके गए भारी वाहनों को मंगलवार को छोड़े जाने के बाद इटावा-बरेली हाईवे पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। एक साथ बड़ी संख्या में ट्रक और डीसीएम सड़क पर आने से पांचालघाट से लेकर मसेनी चौराहा, सेंट्रल जेल और मोहम्मदाबाद होते हुए रामगंगा पुल तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई स्थानों पर जाम की स्थिति इतनी गंभीर रही कि वाहन रुक-रुककर आगे बढ़ते रहे। सुबह से जाम में फंसे वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को कांवड़ यात्रा को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के मद्देनजर जिले की सीमाओं पर भारी वाहनों को रोक दिया गया था। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर पांच किमी लंबी वाहनों की कतार, दोबारा टोल वसूली का आरोप करीब पां...