बॉर्डर पर भारी मात्रा में सूट और साड़ियों के साथ नेपाली महिला गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, मई 19 -- भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान सीमा के रास्ते कपड़ों की तस्करी कर नेपाल ले जा रही एक नेपाली महिला को भारी मात्रा में अवैध माल के साथ दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक गौरीफंटा जितेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम सीमावर्ती इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान सोमवार को पलिया-गौरीफंटा मार्ग पर एसएसबी कैंप से करीब 500 मीटर आगे पुलिया के पास जंगल के कच्चे रास्ते से एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में जाती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने जब उसे रोककर पास में मौजूद बोरों की तलाशी ली, तो उसमें से भारी मात्रा में तस्करी के कपड़े बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में पकड़ी गई आरोपी महिला की पहचान बिश्ना पत्नी लोकराज भट्ट, निवासी अतरिया वार्ड नंबर 01, गोदावरी, जिला कैलाली नेपाल के रूप में हुई है। महिला के पास से प्लास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.