बॉर्डर पर ब्राउन शुगर के साथ नेपाली धंधेबाज धराया
मधुबनी, मई 25 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। इंडो नेपाल बॉर्डर के पास मधवापुर में ब्राउन शुगर के साथ एक नेपाली धंधेबाज पकड़ा गया। इस मामले में नेपाली रजिस्ट्रेशन नंबर की एक बाइक भी बरामद हुई। जब्त ब्राउन शुगर की मात्रा 10 ग्राम है। बरामदगी और जब्ती की कार्रवाई मधवापुर एसएसबी ने सोमवार को की। मामला इंडो नेपाल बॉर्डर पीलर नंबर 295/4 से करीब 950 मीटर अंदर, मधवापुर पेट्रोल पंप के पास का है। पकड़ा गया आरोपी आकाश मंडल, महोत्तरी जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के हर्दिया गांव स्थित वार्ड नंबर पांच का रहने वाला है। ब्राउन शुगर को वह साहरघाट से जलेश्वर ले जा रहा था। एसएसबी ने जब्त सामानों के साथ पकड़े गये आरोपी को मधवापुर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष हर्षराज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.