महाराजगंज, मार्च 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीमा पर तस्करी की एक बड़ी कोशिश को एसएसबी की टीम ने विफल कर दिया है। 66वीं वाहिनी के डंडा हेड की टीम ने मुखबिर की सूचना पर सीमा पर घेराबंदी कर नेपाल से चार ठेलों पर रात के अंधेरे में लाई जा रही 1557 किलो से अधिक प्लास्टिक रैपर रोल को बरामद कर लिया। इस दौरान एक नेपाली तस्कर को दबोच लिया गया, जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। सामान व आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया गया है।एसएसबी टीम को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति नेपाल से भारी मात्रा में अवैध सामान ठेले पर लादकर पिलर संख्या 520 के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले हैं। इसकी सूचना अविलंब समवाय प्रभारी को दी l समवाय प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाका पार्टी कमांडर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.