बदायूं, जनवरी 9 -- कुंवरगांव। बदायूं-बरेली मार्ग पर गांव सिगोई के पास पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच की गई। चेकिंग के चलते मार्ग पर कुछ देर के लिए वाहनों की कतारें भी लग गईं। थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने पुलिस फोर्स के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने दोपहिया, चारपहिया व भारी वाहनों को रोककर कागजातों की जांच की, वहीं संदिग्ध व्यक्तियों की भी सघन चेकिंग की। थाना अध्यक्ष राजेश कौशिक ने बताया कि अपराध व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.