महाराजगंज, जुलाई 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल सीमा पर नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली। लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी क्षेत्र में हनुमान मंदिर से लक्ष्मीपुर जाने वाले भारत-नेपाल सीमा मार्ग के पास लावारिस हालत में रखे एक झोले से पांच किलोग्राम प्रतिबंधित हिमालयन अफीम बरामद की गई। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि सीमा क्षेत्र में संयुक्त गश्त के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में एक झोला पड़ा मिला। तलाशी लेने पर उसमें प्लास्टिक के पांच पैकेट मिले, जिनमें कुल पांच किलोग्राम ठोस एवं चिपचिपा मादक पदार्थ अफीम बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- 175 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 13 ल...