बॉर्डर पर तस्करी के 22 लाख के सामान जब्त
मोतिहारी, जुलाई 26 -- रक्सौल,एक संवाददाता। भारत से अवैध रूप से सीमा पार कर नेपाल भेजे जा रहे 21 लाख 39 हजार 655 नेपाली रुपये मूल्य के सामान, ई-लोडर, बाइक और साइकिल शुक्रवार को सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) ने विभिन्न स्थानों से जब्त कर लिया। सभी जब्त सामान आगे की कार्रवाई के लिए वीरगंज भंसार (कस्टम) कार्यालय को सौंप दिया गया है। सशस्त्र पुलिस बल नेपाल नं. 13 गण, पर्सा के अनुसार, वीरगंज महानगरपालिका-17, अलौ स्थित सीमा सुरक्षा गुल्म की मोबाइल टीम ने ई-लोडर से भारत से लाए जा रहे 12 लाख 75 हजार रुपये मूल्य की 8 कार्टन विटामिन दवाएं बरामद की। इसी दौरान बाइक से लाए जा रहे 31,915 रुपये मूल्य के किराना सामान भी जब्त किए गए।पुलिस यह भी पढ़ें- अररिया : 123 लीटर नेपाली शराब जबत, तस्कर गिरफ्तार के अनुसार जब्त ई-लोडर की कीमत 4 लाख रुपये और बाइक की कीमत 2 ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.