सीतामढ़ी, मार्च 3 -- परिहार। नेपाल में चुनाव को देखते हुए सीमा सुरक्षा के लिहाज से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने इंडो-नेपाल सीमा पर मोर्चा संभाला है। सीमा पर जवानों द्वारा पेट्रोलिंग तेज कर दिया गया है। दोनों देश के बीच आवागमन के सभी मार्गों पर जवानों की कड़ी चौकसी है। एसएसबी 51वीं बटालियन के कमांडेंट संजीव कुमार सिंह के निर्देशन में कन्हवां एसएसबी कंपनी इंचार्ज सह असिस्टेंट कमांडेंट कुहीराम बनिया के नेतृत्व में आवागमन के मुख्य मार्ग से लेकर पंगडंडी मार्गों तक पेट्रोलिंग की जा रही है। पेट्रोलिंग के माध्यम से अवैध गतिविधि व घुसपैठियों पर नजर रखी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.