मधुबनी, फरवरी 3 -- जयनगर। डीआईजी दरभंगा मनोज कुमार तिवारी ने जयनगर थाना का निरीक्षण किया। उन्होने थाना के अभिलेखों तथा लंबित कांडों की समीक्षा किया। तथा शीध्र निष्पादन व फरार आरोपितो की गिरफ्तारी को लेकर निर्देश दिया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने बॉर्डर से सटे जयनगर,लदनियां,बासोपट्टी, फुलपरास व बैनीपट्टी अनुमंडल के बॉर्डर थानो के थानेदारों के साथ बैठक किया। डीआईजी ने बॉर्डर पर होने वाले सभी तरह के अवैध गतिविधियों पर रोकथाम को लेकर सख्त रहने की हिदायत दिया। उन्होंने सभी थानेदारों को शराब व नशीली पदार्थ से जुड़े धंधेबाजों की सूची तैयार लगाम लगाने पर बल दिया। डीआईजी ने बॉर्डर पर नियमित गश्ती करने समेत अन्य आवश्यक दिशानिर्देश दिये। बैठक के उपरांत वे बेतौन्हा बॉर्डर पर जाकर बॉर्डर पर आवाजाही का अवलोकन किया। इसके बाद व जयनगर स्थित नेपाली रेलवे स्...