नई दिल्ली, अगस्त 5 -- ऑस्ट्रेलिया की टीम अगले साल जनवरी-फरवरी में टीम इंडिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के नाम से जाना जाता है। ये टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम लंबे समय से भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में इस बार कंगारु टीम चाहेगी कि बीजीटी को भारत में जीता जाए। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया ने खास प्लान बनाने का फैसला किया है। यही कारण है कि टीम इतनी बड़ी टेस्ट सीरीज से पहले प्रैक्टिस मैच नहीं खेल रही। ऑस्ट्रेलिया की टीम के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ अगले सप्ताह से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले बयान दिया है कि भारत में टेस्ट सीरीज से पहले टीम प्रैक्टिस मैच नहीं खेलेगी। टीमें बड़ी सीरीज से पहले वहां की परिस...