नई दिल्ली, मार्च 31 -- भारत के पूर्व कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली चाहते हैं कि ईडन गार्डंस पर ज्यादा से ज्यादा टेस्ट हों। हालांकि उन्हें यह देखकर भी खुशी होती है कि पारंपरिक प्रारूप के मैच गुवाहाटी और रांची जैसे केंद्रों पर खेले जा रहे हैं। बीसीसीआई ने पिछले सप्ताह भारतीय क्रिकेट टीम के 2026 -27 के घरेलू सत्र का ऐलान करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के टेस्ट कोलकाता और मुंबई जैसे पारंपरिक केंद्रों पर नहीं कराने का फैसला किया है। ये मैच 21 जनवरी से 25 फरवरी तक नागपुर, चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में खेले जायेंगे। यह भी पढ़ें- टीम इंडिया 17 शहरों में खेलेगी 22 मैच, BCCI ने घोषित किया घरेलू सीजन का शेड्यूल गांगुली ने स्पोटर्सस्टार की किताब 'मिरेकल एट ईडन' के विमोचन से इतर कहा, 'ईडन गार्डंस पर...